0066cf19-d9f5-4e69-830a-461115f0f945साथियों शुक्रवार 12 दिसम्बर दोपहर 4 बजे को दून लाइब्रेरी में एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी होने वाली है जिसमें आप सब लोग सादर आमंत्रित हैं। दिल्ली के कुछ अनुभवी विशेषज्ञों के साथ देहरादून एवं उत्तराखंड में किफायती आवास, मजदूर बस्ती, पुनर्वास, और विकास कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण नीतिगत सवालों पर बातचीत होने वाली है। सर्वोदय मंडल उत्तराखंड, राजनैतिक दलों, जन संगठनों, सेवानिवृत सरकारी अधिकारी एवं अन्य संस्थाओं और संगठनों के लोग भी शामिल रहेंगे। जरूर आइए! दून समग्र विकास अभियान