Skip to content

“जहां झुग्गी, वहाँ बुलडोजर”

दिल्ली वालों और देशवासियों “अब पछताए क्या होय, जब चिड़िया चुग गई खेत”। महामानव का समर्थन करने वाले अंधभक्तों का नंबर भी लगा पद है, विडिओ में महिला बता रही है कि वो मोदी को बहुत पसंद करती थी, घर में भाजपा का झण्डा भी लगा हुआ है। चेतावनी देकर भी आपने बात नहीं मानी, भोले लोग जुमलेबाज की बातों में आ गए। सबको पता है जुमले फेंकता है फिर भी जनता यकीन करती है तो यहाँ पूरी गलती जनता की है। अब देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी से मेरी विनती, एक मध्यम वर्गीय, गरीब,आदिवासी,दलित परिवार एक एक पाई जोड़ कर अपनी जीवन की सम्पूर्ण संपत्ति एक घर के रूप में एकत्रित करता है और सरकार उसे कुछ भी बोल के तोड़ देती है। कृपया इस बुलडोजर नीति का अंत करें। अगर कोई जगह अवैध है तो वहाँ पर मकान कैसे बनने दे रही है सरकार?

इस हिसाब से तो सारे सरकारी संस्थानों के ऊपर मुकदमा दर्ज होना चाहिए:

नगरपालिका: जिसने अवैध जगह का नक्शा पास किया

बिजली विभाग: जिसने अवैध जगह बिजली दी

जल विभाग: जिसने अवैध जगह पानी का कनेक्शन दिया

और हर वो नेता जो उस अवैध जगह – अवैध वोट लेने गए…….

#Jumlebaz#जहां_झुग्गी_वहाँ_बुलडोजर#बुलडोजेर_नीति