@shefalijariwala सुंदर दिखने का हक सबको है लेकिन उसके लिए शरीर को नुकसान पहुंचाना एक बहुत बड़ी बेवकूफी है। आप उम्र को के बढ़ाव को धीमा कर सकते हैं किंतु रोक नहीं सकते आप दवाइयां खाकर, इंजेक्शन लगाकर 20 साल बाद बुजुर्ग होंगे पर होंगे जरूर इसलिए सच्चाई को स्वीकारना सीखिए और आप जैसे भी हैं आप सुंदर है उसके लिए आपको किसी के भी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। ये सुंदरता का सर्टिफिकेट देने की बीमारी आजकल सभी को लगी पड़ी है, तो आपको किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। ईश्वर ने सबको सुंदर बना कर भेजा है और आप अपने आप को सुंदर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर जा सकते हैं, अपना खान-पान सही रख सकते हैं, व्यायाम कर सकते हैं, योगा कर सकते हैं, प्राकृतिक वस्तुओं का उपयोग कर सकते हैं, इंजेक्शन और दवाइयां नहीं… धन्यवाद