जब दिल्ली चुनाव चल रहे थे तो @ArvindKejriwal जी ने पहले ही चेतावनी दे दी थी कि अगर मोदी सरकार दिल्ली में आई तो सबके घर टूटेंगे अतः वोट दें तो सोच समझकर देना। लेकिन हमारे देश की धर्मांध जनता उसने चुनी भाजपा और आज सब दिल्लीवासी रो रहे हैं और केजरिवल को याद कर रहे हैं। मेरा सवाल हैं उन राज्यों के लोगों से जिन्होंने रामराज के नाम से मोदी सरकार को चुना ….. क्या आप सब खुश हैं मोदी सरकार से ? मोदी साहब दिल्ली में बोले थे सबको घर मिलेगा बिल्कुल वैसे ही जैसे पूरी भारत की जनता को कहा था 2022 तक सबके सिर पर छत होगी , सबके मकान होंगे लेकिन उन मकानों मे बुलडोजर चलेगा ये नहीं बोला था। धन्य हो भारत की जनता मानना पड़ेगा कि आप सबकी सहने की क्षमता महामानव ने बढ़ा दी है वाकई मे वो महामानव ही है। दिल बहुत दुखता है काश मैं उन सबको सहारा दे पाती पर मुझसे जितना हो पाता है उतना उनका साथ देती हूँ। आप सबसे अपील है कि जिससे जितनी मदद हो पाए वो जरूर सबकी मदद करें