हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में कटेबढ़ रिवाशन नदी पर रिवर ड्रेजिंग के नाम पर खुला खनन चल रहा है। नदी की सफाई की आड़ में धरती माता के अस्तित्व को बेरहमी से नोचा जा रहा है। मुख्यमंत्री मंचों से अवैध खनन पर सख्ती और जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं, लेकिन लालढांग का यह मामला बताता है कि खनन का पूरा नेटवर्क बेखौफ होकर चल रहा है जिसे मुख्यमंत्री साहब का संरक्षण प्राप्त है।